छत्तीसगढ़ में बारिश के साथ गिरे ओले, सड़क में बिछी बर्फ की चादर, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

(The Magarlod News) :- छत्तीसगढ़ में मौसम का रूख बदल गया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आज से चार दिनों तक मौसम खराब रहेगा। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में 11 से 14 फरवरी के दौरान तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश और वज्रपात का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से किसानों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इधर छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाने मैनपाट में भी रविवार को भारी वर्षा के साथ साथ जमकर ओलावृष्टि हुई। जिससे सड़कें और पहाडियां बर्फ से ढक गई और यहां बर्फ की चादर बिछी हुई है। जिसे देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानो की आप कश्मीर या शिमला में हों। ओलावृष्टि कुछ देर तक ही हुई। लेकिन इतनी तेज रफ्तार से ओले गिरे की जमीन में बर्फ की परत बिछ गई। ओलावृष्टि के कारण तापमान में भी तेजी से गिरावट आई है। सरगुजा की हवाओं में ठंडक महसूस की जा रही है। इस दौरान मैनपाट घूमने आने वाले सैलानियों के लिये अच्छी खबर है। क्योंकि बारिश और ओलावृष्टि के बाद

मैनपाट और भी अधिक खूबसूरत हो चुका हैपलारी, सुहेला महासमुंद में भी गिरी बर्फ

महासमुंद, पलारी, सुहेला के कई इलाको में भी जमकर ओलों बारिश हुई है और मौसम ने अपना मिज़ाज बदला। यहां तेज हवाओं के साथ जमकर बर्फ गिरी और शाम 5 बजे के बाद पूरे इलाके में बर्फ की चादर बिछ गई। चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। ओलों का सबसे ज्यादा बुरा असर फसलों पर देखने को मिलेगा जिसमें चना, मसूर और अरहर की फसल के साथ-साथ सब्जियों की फसल नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने