(The Magarlod News):आपको बता दें कि पूरा घटना मगरलोड क्षेत्र की ग्राम मेघा पुलिया की है एक हाईवे को दूसरे हाईवे ने मारी टक्कर, टक्कर जबरदस्त होने से एक हाईवे पुलिया के नीचे गिर गया यह घटना बुधवार रात 11बजे की बताई जा रही है जो एक हाईवे डस्ट से भरा हुआ था एक हाईवे गिट्टी की चुन्न भरा हुआ था जो दोनों में भिड़ंत हो गया और दोनों हाईवे की ड्राइवर सुरक्षित हैं किसी भी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है
मगरलोड क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां दो हाइवा की जोरदार टक्कर हुई है। घटना के बाद एक हाइवा पुल से नीचे गिर गया। घटना मगरलोड थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा के पास महानदी पुल में दो हाइवा की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एक हाइवा पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गया । बताया जा रहा है कि एक हाइवा में डस्ट भरा हुआ था, जो भारत माला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे सड़क निर्माण में डंप करने जा रहा था। वहीं दूसरे हाइवा में गिट्टी भरा हुआ था। हादसे में दोनों हाइवा के चालक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
हाइवा चालक नहीं ले रहे सबक
इतने दुर्घटनों के बाद भी हाइवा चालक सबक नहीं ले रहे है। इन रास्तों पर रेत से भरी हाईवा और भारी वाहनों की रेलमपेल आवाजाही होती रहती है। हाईवा वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण दहशत में रहते है । कुछ दिन पहले ही इस क्षेत्र मे हाइवा चालक के टक्कर से एक युवक की मौत हुई थी ।