Mahtari Vandana Amount Transfer: महतारियों को झटका.. कल नहीं आएंगे बैंक खातों में पैसे, ये बताई जा रही हैं वजह

(Cgtopnews): Raipur: कल यानी 7 मार्च को अपने खातों में 1000 रुपये ट्रांसफर का इंतज़ार कर रही प्रदेश की महतारियों के लिए निराशा भरी खबर है। महिला बाल विकास विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया हैं कि कल यानी 7 मार्च को महतारी वंदन योजना की राशि खातों में ट्रांसफर नहीं की जाएगी। 

बताया गया हैं कि इसके लिए नई तारीख फिर से तय की जाएगी।छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की पहली किस्त अब 7 मार्च को नहीं आएगी। महिला एंव बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री से कार्यक्रम को लेकर चर्चा की जा रही है। उनकी तरफ से समय मिलने पर नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। इसे कांग्रेस ने महतारियों के साथ धोखा बताया है।


विभागीय सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आचार संहिता से पहले रायपुर में प्रधानमंत्री मोदी की एक बड़ी सभा आयोजित करने की तैयारी में है। इसलिए महिलाओं को पैसे मिलने में अभी समय लगेगा। इससे पहले 8 मार्च को कार्यक्रम होने वाला था। गुरुवार को भी प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में जुड़ने वाले थे। लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम नहीं हो पाया।
पूर्व में सरकार की योजना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस यानि 8 दिसंबर को महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर थी। बाद में यह बताया गया कि 8 तारीख के एक दिन पहले यानी 7 मार्च को राशि भेजी जाएगी। हालाँकि अब फिर एक बार बदलाव करते हुए बताया गया हैं कि 7 मार्च को भी खातों में पैसे नहीं आएंगे। नई तारीख ऐलान जल्द ही किया जाएगा। मंत्री के इस ऐलान के बाद महतारियों में निराशा झलक रही हैं। सूत्रों की मानें तो महिला एवं बाल विकास विभाग पीएम का कार्यक्रम तय होने के तत्काल बाद ही योजना की राशि महिलाओं को भेजेगी। ऐसा इसलिए भी क्योंकि इससे जुड़ी सभी तरह की तैयारी पूरी की जा चुकी हैं। खासकर डीबीटी एक्टिवेशन और आधार साइडिंग का काम भी लगभग पूरा हो चुका हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने