धमतरी। धमतरी के आसपास अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बनरौद मोड़ के पास की है और दूसरी घटना पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिटौद की है।अस्पताल चौकी से मिली जानकारी के अनुसार सोमन वट्टी पिता जयलाल वट्टी 28 वर्ष और होमेश सोम पिता जागेश्वर सोम 29 वर्ष गुरुवार शाम अपनी बाईक से कुकरेल से अपने घर भोथापारा जा रहे थे। तभी ग्राम बनरौद के पास पुल को पार करते ही बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हाईवे पेट्रोलिंग से दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया। जहां डॉक्टर ने सोमन वट्टी को मृत घोषित कर दिया। वही होमेश सोम गंभीर रूप से घायल है। जिसे तुरंत रेफर कर दिया गया।
दूसरी घटना पुरूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिटौद की है। मोहन जोगी 45 वर्ष शुक्रवार सुबह 5:30 बजे सड़क पर वॉक कर रहा था। तभी एक अज्ञात बाइक में ठोकर मार दी। इलाज के लिए पुरूर फिर गुरुर और वहां से जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।