Janpad: मगरलोड में बीरेंद्र साहू जनपद अध्यक्ष व खिलेश साहू उपाध्यक्ष बने

पांच साल बाद फिर भाजपा का जनपद पर कब्जा

मगरलोड। जनपद पंचायत मगरलोड के सभाकक्ष में 6 मार्च को जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव हुआ। 23 जनपद सदस्य चुनाव जीतकर आए है। जिसमें भाजपा समर्थित के 15 कांग्रेस 7 एवं 1 निर्दलीय शामिल है। भाजपा का पूर्ण बहुमत था। पीठासीन अधिकारी रामकुमार कृपाल ने अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराया। भाजपा से अध्यक्ष पद के लिए बीरेंद्र साहू बेलौदी तथा कांग्रेस पार्टी से विनीत बाफना नवागांव ने नामांकन भरा था। जिसमें बीरेंद्र साहू को 16 तथा विनीत बाफना को 7 वोट मिला। बीरेंद्र साहू 9 वोट से जीतकर अध्यक्ष चुने गए। बीरेंद्र साहू पूर्व में जनपद उपाध्यक्ष रह चुके थे।उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा से खिलेश साहू तथा कांग्रेस से दुर्गेश नंदनी साहू ने नामांकन फॉर्म भरा था। खिलेश साहू को 16 व दुर्गेश नंदनी को 7 मत मिला। खिलेश साहू 9 वोट से विजयी हुआ। चुनाव के दौरान जनपद कार्यालय के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ रही। बीरेंद्र साहू के जनपद अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकताओं ने एक दूसरे मिठाई खिला कर बधाई दी।

२०२५ में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लोगो की जित हुयी जिसमे मगरलोड के कई दावेदार जीते और हरे जानिए किसने जित हासिल की और कौन हरा मगरलोड की रिपोर्ट में......

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने