आरोपियों से सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम 58,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल 75000/- जुमला 635500 रूपये को जप्त किया गया
धमतरी। धमतरी पुलिस को भखारा, दुगली और नगरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई चोरियों के मामले में कामयाबी मिली है। चोरी के मामले में दो मुख्य आरोपी सहित दो खरीदार को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 58000 नगद सहित सोने चांदी के जेवरात मोटरसाइकिल लगभग 6:50 लाख जुमला बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कुर्रा निवासी हेमिन बाई ने भखारा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 23 अप्रैल को वह सुबह 7 बजे घर में ताला लगाकर काम करने गयी थी। 11:30 बजे खाना खाने के लिये अपने घर आकर देखी तो घर के दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। आलमारी (पठेरा) के अंदर रखे सोने चांदी का जेवरात एवं नगदी रकम 40000 रूपये कुल जुमला करीबन 86000 रूपये की चोरी हुई है। थाना भखारा में धारा 305,331 (3) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। इसी तरह 24 अप्रैल को सिरकट्टा थाना दुगली से कुल 1 लाख 45 हजार मशरुका के नकबजनी की सूचना पिड़ित मनसुख राम नेताम सिरकट्टा द्वारा दर्ज कराई गई थी।
पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने दो अलग-अलग जगह पर हुए चोरी के तरीका ए वारदात एवं चोरी के प्रकृति में समानताओं, आरोपियों के हुलिया एवं उनके द्वारा प्रयुक्त मोटर बाईक की समानता को देखते हुए तत्काल विशेष टीम गठित कर लगातार पतासाजी का आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिस पर ASP मणिशंकर चन्द्रा, DSP मोनिका मरावी, SDOP कुरूद रागिनी मिश्रा के मार्गदर्शन में सायबर सेल तकनीकी एवं थाना द्वारा की पतासाजी की जा रही थी।
घटना स्थल के आसपास लगे एवं आरोपियों के आने-जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज को बारिकी से अवलोकन किया गया। जिसमें 2 व्यक्ति को मोटर सायकल में संदिग्ध हॉलत में घुमते हुए देखे गए।
मूखबिर की सूचना के आधार पर संदेही आरोपी देवनारायण सारथी उर्फ झब्बू निवासी नारी थाना कुरूद एवं लोकेश साहू निवासी कोकड़ी थाना कुरूद जिला धमतरी से उक्त चोरियो के संबंध में बारिकी से पूछताछ की गई पूछताछ पर बताया कि एक सप्ताह पूर्व ग्राम कुर्रा थाना भखारा के एक सूने मकान में ताला तोडकर सोना चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी किये। फिर अगले दिन ग्राम सिरकट्टा थाना दुगली के एक सुने मकान से सोना चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम चोरी किये एवं वर्ष 2024 माह अगस्त में ग्राम सम्बलपुर थाना नगरी के एक सुने मकान से सोना चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को करना बताये। चोरी किये सोने चांदी की जेवरात को टिकरापारा रायपुर एवं नवापारा राजिम में बेच दिए। चोरी की नगदी रकम व बिकी की रकम को आपस में बंटवारा किये जो खाने सट्टा / जुआ खेलने में खर्च हो जाना बताये।
आरोपियों के पास से कुल नगदी रकम 58000/- रूपये एवं सोने चांदी की जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त प्लसर मोटर सायकल को जप्त किया गया है, सोने चांदी के जेवरात खरीदने वाले सोनार सोनराज सोनी (नवापारा राजिम), विश्वजीत दलाई (रायपुर) को धारा 305, 331(3), 317 (2) 3(5) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
पूर्व अपराधिक रिकार्ड आरोपी देवनारायण सारथी पूर्व में कई चोरी एवं जुआ एक्ट के मामले में जिला धमतरी में गिरफ्तार किया गया है एवं आरोपी लोकेश साहू को जिला गरियाबंद में चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में सायबर सेल तकनीकी एवं थाना प्रभारी भखारा जिला धमतरी की भूमिका रही।