आज दिनांक 29 अप्रैल को प्राचार्य मंच जिला धमतरी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष टीआर नागवंशी एवं जिला सचिव गेवाराम नेताम के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी एवं जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा धमतरी के नाम अपनी विभिन्न मांगों के निराकरण के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में उनके प्रतिनिधि के रूप में एडीपीओ डीके सूर्यवंशी एवं समग्र शिक्षा कार्यालय में डीएमसी भुवनेश जैन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। प्राचार्य मंच की प्रमुख मांगों में समग्र शिक्षा अंतर्गत संकुल हेतु विभिन्न मदों में प्राप्त अनुदान राशि के समुचित उपयोग के लिए संकुल समन्वयक एवं संकुल प्राचार्यों को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किया जावे। संकुल समन्वयक एवं संकुल प्राचार्य के अधिकार एवं कर्तव्य संबंधित एक आवश्यक बैठक विभागीय अधिकारियों के साथ अति शीघ्र किया जावे। ग्रीष्मकालीन समर कैंप पूर्णतया स्वैच्छिक है अतः विभाग की ओर से दबाव डालकर संचालित ना किया जावे। आगामी शैक्षणिक सत्र में विभागीय प्रशिक्षण, विभागीय बैठक एवं अन्य गतिविधियों तथा कार्यक्रम अत्यधिक रूप में ना किया जावे। इसी प्रकार आगामी शैक्षणिक सत्र में बोर्ड की वार्षिक परीक्षा में केंद्राध्यक्ष के रूप में अनिवार्य रूप से पूर्णकालिक प्राचार्य के साथ प्रभारी प्राचार्य गण एवं वरिष्ठ व्याख्याता गण का ही ड्यूटी लगाई जावे। विनोबा एप के संचालन में आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों के बारे में भी चर्चा किया गया। मांगो के निराकरण के संबंध में अधिकारियों द्वारा सकारात्मक जवाब दिया गया है। वर्तमान में जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग द्वारा जेईई एवं नीट की कोचिंग कराई जा रही है तथा आने वाले सत्र के लिए भी विद्यार्थियों को इसकी तैयारी कराई जाने की योजना है। जो निश्चित रूप में छात्र हित में उत्तम पहल एवं प्रसंशनीय कार्य है, जिसके लिए प्राचार्य मंच धमतरी के द्वारा जिला प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग धमतरी को धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य मंच धमतरी के पदाधिकारी गण संजय चंद्राकर, राहुल नेताम, देवेंद्र भारद्वाज, नवीन साहू, कांति भारद्वाज सहित सदस्य गण उपस्थित थे।
टी आर नागवंशी
जिला अध्यक्ष
गेवाराम नेताम
जिला सचिव
Tags
धमतरी