जिले समर कैंप लगाने को लेकर आदेश जारी किया गया है। मई महीने में बच्चों के लिए 1 से 15 मई तक समर कैंप लगाया जाना है। इसका विरोध शिक्षकों ने शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर आवेदन दिया है। उन्होंने कलेक्टर व डीईओ से मुलाकात समर कैंप निरस्त कराने की मांग रखी। इसी दौरान कुरूद के शिक्षकों ने एबीईओ को हटाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष अमित महोबे, प्रदीप सिन्हा, हरीश सिन्हा आदि ने कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी ने 15 अप्रैल को आदेश जारी किया, जिसमें 1 से 15 मई तक समर कैंप लगाने को कहा है। यह आदेश प्राथमिक से लेकर हायर सेकंडरी स्कूलों तक लागू किया गया है। यह आदेश शिक्षकों पर दबाव डालने की प्रवृत्ति को दर्शाता है, जबकि स्कूल शिक्षा विभाग पहले ही 1 मई से 15 जून तक 45 दिन का ग्रीष्म अवकाश घोषित कर चुका है। गर्मी के मौसम में बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। बच्चों की सेहत के लिए भी ठीक नहीं है। समर कैंप लगाने का आदेश तत्काल निरस्त किया जाए।
कुरूद ब्लाक के शिक्षकों ने एबीईओ को हटाने की मांग की है। देवेंद्र दादर, हरीश देवांगन, सदस्यों ने कहा कि कुरूद कार्यालय में कई वर्षों से पेंडिंग पड़े सेवा पुस्तिका संधारण एवं अधिकारी द्वारा प्रमाणीकरण व अद्यतन नहीं किया गया। सेवा पुस्तिका के द्वितीय प्रति को सत्यापित नहीं किया गया। महिला शिक्षकों के साथ भी दुर्व्यवहार किया जाता है। शिक्षा गुणवत्ता को लेकर शिक्षकों को हतोत्साहित करने के लिए बार-बार उपस्थिति को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाता है। इस संबंध में 9 बिंदू पर आवेदन कलेक्टर व डीईओ को दिया गया।