बेलरदोना व कोरगांव के बीच की घटना
मगरलोड। मगरलोड बेलरदोना पाण्डुका मार्ग पर 22 अप्रैल मंगलवार की शाम 6 बजे सड़क दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम बेलरदोना और कोरगांव के मध्य सड़क मोड में चार पहिया ईको वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिससे वाहन चालक की मौत हो गई है। शाम के समय राहगीरों द्वारा 108 वाहन को फोन करके बुलाया गया। चार पहिया वाहन सीजी 23 जे 7530 चालक ओम प्रकाश सिन्हा पिता केशव सिन्हा उम्र 28 वर्ष बोईरगांव मैनपुर जिला गरियाबंद का रहने वाला था। 108 वाहन के माध्यम से शाम 6.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड भर्ती कराया गया। मृतक के हाथ, सिर, सीना में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मार्ग कायम कर पंचनामा पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक वीरेंद्र चंद्राकर ने बताया कि अस्पताल मेमो से प्राप्त पर अज्ञात में मामला दर्ज कर 194 बीएनएस कायम कर जांच की जा रही है।