धमतरी ब्रेकिंग न्यूज़: नगरी भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ व आगजनी मामले में 7 कार्यकर्ताओं पर गिरी गाज, प्रदेश महामंत्री ने किया निष्कासित

धमतरी, 28 मई – नगरी में भाजपा कार्यालय में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। घटना के चार महीने बाद भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने 7 कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित करने का आदेश जारी किया है।

यह मामला 30 जनवरी का है जब पंचायत चुनाव के दौरान टिकट वितरण से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगरी स्थित पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। नाराजगी का कारण टिकट वितरण में कथित पैसों की लेनदेन और मनमाने ढंग से प्रत्याशी का चयन बताया गया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी अनुशासन की खुलेआम अवहेलना की गई थी।
निष्कासित किए गए कार्यकर्ताओं के नाम:

1. निखिल साहू – सदस्य, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति


2. शैलेन्द्र धेनुसेवक – अध्यक्ष, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल नगरी


3. भोला शर्मा – कार्यकर्ता


4. गज्जु शर्मा – युवा मोर्चा कार्यकर्ता


5. रवेन्द्र साहू – कार्यकर्ता


6. संत कोठारी – कार्यकर्ता


7. सुनील निर्मलकर – अध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल नगरी





प्रदेश महामंत्री द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि ये सभी कार्यकर्ता पार्टी अनुशासनहीनता में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त पाए गए हैं, जो भाजपा की नीतियों और आदर्शों के खिलाफ है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है और निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने