Breaking : सिहावा के जंगल में प्रेमी युगल की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

धमतरी ज़िले के सिहावा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब टांगापानी जंगल में एक प्रेमी जोड़े के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सिहावा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर के अनुसार, शव कुम्ही के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटके पाए गए हैं और देखने से प्रतीत होता है कि ये घटना चार से पांच दिन पुरानी हो सकती है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है और आत्महत्या के पीछे का कारण भी अज्ञात है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक जांच और आसपास के इलाकों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगालना शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम संबंध में आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन अन्य कोणों को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

यह घटना न केवल एक दर्दनाक प्रेम कहानी की ओर इशारा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि युवाओं में मानसिक दबाव, सामाजिक अपेक्षाओं और पारिवारिक विरोध के कारण वे किस हद तक जाने को मजबूर हो सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने