कुंदरु की सब्जी खाने से परिवार 6 लोग पड़े बीमार


Praveen Kumar 
बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र के जयरामनगर में कुंदरू की सब्जी खाने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से बीमार हो गए। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद तत्काल सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि हुई है। घटना रविवार रात की बताई जा रही है। जयरामनगर केरीदिए भिलाई निवासी फूलचंद ने बताया कि रात करीब 9 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने कंदरू की सब्जी के साथ भोजन 
परिवार के सभी सदस्यों ने कुंदरू की सब्जी के साथ भोजन किया। इसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सो गए। सोमवार तड़के करीब 4 बजे अचानक सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। कुछ ही देर में चार वयस्क और दो बच्चों की तबीयत तेजी से बिगड़ गई। ERIOR परिजनों ने स्थिति गंभीर देख तत्काल संजीवनी 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों की टीम ने फौरन इलाज शुरू किया। सभी को अलग-अलग वार्डों में भर्ती किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने