गंगरेल बांध इलाके में तेंदुए ने सियार का शिकार कियाः वन विभाग का दावा- 7-8 तेंदुए मौजूद; जंगल में मिले पैर के निशान

Praveen kumar 
छत्तीसगढ़ के धमतरी शहर से 10 किलोमीटर दूर स्थित गंगरेल बांध इलाके में तेंदुओं की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने इस क्षेत्र में 7 से 8 तेंदुओं के होने का दावा किया है।

हाल ही में ग्राम मरादेव के पास एक तेंदुए ने मादा सियार का शिकार किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर तेंदुए के पैरों के निशान मिले।

मृत सियार को पशु चिकित्सालय धमतरी ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद उसे गंगरेल बांध के इलाके में दफनाया गया।

गांव में कराई जा रही मुनादी

गंगरेल बांध का क्षेत्र जंगल से घिरा है। यहां आए दिन जंगली जानवर दिखाई देते हैं। इस घटना के बाद वन विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दे रहा है।

कोटवारों के माध्यम से आसपास के गांवों में मुनादी भी कराई जा रही है। विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की है।


एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने