Praveen kumar
मगरलोड के लुगे स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव सोमवार को मनाया गया। इस दौरान बच्चों का तिलक कर प्रवेश दिलाया। शिक्षिका रंजीता साहू ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वावलंबन और पोषण बागवानी का महत्व समझाया। बच्चों को बीजों से भरी किट वितरण किया। इसमें मुनगा, खीरा, लौकी, कद्दू सहित अन्य पौष्टिक फसलों के उच्च गुणवत्ता वाले बीज शामिल थे।
पिछले साल बच्चों ने इन बीजों को अपने घरों में लगाया। पौधों की देखभाल की। ताजी सब्जियों खाए। फसल से परिवारों को पोषण और आर्थिक मदद मिली। उन्होंने कहा कि इसमें पति तुमनचंद साहू का सहयोग मिलता है। बच्चे बीज लगाते हैं। पानी देते हैं। पौधों को बढ़ते देखते हैं। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है। धैर्य और जिम्मेदारी का भाव आता है। बच्चे सीखते हैं कि थोड़े प्रयास से वे अपने परिवार की मदद कर सकते हैं। पौधों की देखभाल करते हुए बच्चे समझते हैं कि पेड़-पौधे जीवन का हिस्सा है। उन्हें बचाना जरूरी है। बच्चे जल, मिट्टी और संसाधनों का महत्व भी समझते हैं।