मेघा स्कूल में मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव

Praveen kumar 
मगरलोड | शासकीय उमावि मेघा में प्रवेशोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के सदस्य राजेश साहू, संतोष साहू, ताराचंद सोनी और सरपंच मनीषा ध्रुव मौजूद रही। सभी विद्यार्थियों का स्कूल में स्वागत किया। उन्हें नई कक्षाओं में प्रवेश दिलाया गया। इस अवसर पर वर्षों से लंबित मांग भी पूरी हुई। भौतिकी विषय के व्याख्याता की नियुक्ति की गई। नंदकुमार गौतम ने विद्यालय में अपना पहला दिन कार्यभार संभाला।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने