शिलांग/इंदौर:
इंदौर के एक कपल के शिलांग में गायब होने के मामले में बड़ा और सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। सोनम रघुवंशी नामक महिला ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर अपने ही पति राजा रघुवंशी की हत्या करवा दी। दोनों हाल ही में शादी के बाद शिलांग घूमने गए थे, लेकिन वहां जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया।
🔍 कैसे रची गई थी हत्या की खौफनाक साजिश?
सोनम का अपने से 5 साल छोटे कर्मचारी राज कुशवाह से प्रेम संबंध था। दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे — सोनम एचआर हेड थी जबकि राज मैनेजर। प्यार परवान चढ़ा और पति 'राजा' रास्ते का रोड़ा बन गया। इसके बाद सोनम और राज ने मिलकर राजा को खत्म करने की साजिश रची।
राज ने अपने तीन दोस्तों — विशाल सिंह, आनंद कुर्मी और आकाश राजपूत को इस काम में शामिल किया। तीनों को गुवाहाटी भेजा गया, जहां से वे किराए की बाइक लेकर शिलांग पहुंचे।
🩸 डबल डेकर इलाके में कर दी गई हत्या
सोनम ने राजा को डबल डेकर इलाके में घूमने के बहाने ले जाकर हत्या कर दी। हत्या को अंजाम देकर सभी आरोपित फरार हो गए।
🏃♀️ नेपाल भागने की तैयारी में थी सोनम
हत्या के बाद सोनम लगातार सफर करती रही ताकि पुलिस की पकड़ से बच सके। वाराणसी से गोरखपुर होते हुए वह नेपाल भागने की फिराक में थी, लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा।
🧠 प्रेमी राज बना साजिश का मास्टरमाइंड
जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या का मास्टरमाइंड राज ही था। उसी ने दोस्तों की मदद से राजा को रास्ते से हटाया।
🏢 कहां शुरू हुआ यह रिश्ता?
सोनम अपने पिता की माइका कंपनी में एचआर हेड थी, वहीं राज भी वहीं काम करता था। एक ही कॉलोनी में रहने से नजदीकियां बढ़ीं और मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया।
🗣️ परिवार सदमे में, घर पर ताले
सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने कहा, "राज हमारे यहां का कर्मचारी है, यकीन नहीं होता कि वो ऐसा कर सकता है।" अब सोनम के परिवार ने घर के दरवाजे बंद कर लिए हैं।