मगरलोड में पीएम आवास की किस्त नहीं मिली, परेशानी बढ़ी

 


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मगरलोड ब्लाक के 99 परिवारों को आवास की मंजूरी मिली थी। सरकार द्वारा हितग्राहियों को राशि भी दी जानी है। साथ ही रोजगार गारंटी योजना से भी राशि निर्धारित है। पहली किस्त के रुप में 40 हजार रुपए हितग्राहियों के खाते में भेजे गए। प्रशासन के कहने पर हितग्राहियों ने अपने कच्चे मकान तोड़ दिए। पहली किस्त से निर्माण शुरू कर दिया। कई लोगों ने उधारी लेकर प्लिंथ लेवल तक मकान बना लिया।

अब 8 महीने बीत चुके हैं। दूसरी किस्त नहीं मिली। मकान अधूरा है। बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। आवास अधूरा होने से हितग्राही भी परेशान हैं। जनपद पंचायत मगरलोड के अनुसार 67 ग्राम पंचायतों के 99 हितग्राहियों का पहला किस्त ऑनलाइन पोर्टल में नहीं दिख रहा है। हितग्राहियों ने शासन-प्रशासन से जल्द दूसरी किस्त की मांग की है। राज्य ऑफिस में सूचना दी जनपद पंचायत मगरलोड के पीएम कार्यक्रम अधिकारी रोहित देवांगन ने बताया कि हितग्राहियों के खाते में पहला किस्त पहुंच चुका है, लेकिन पोर्टल में वह एंट्री नहीं दिख रही है। इसकी जानकारी जिला कार्यालय को दे दी गई है। जिला अधिकारी ने राज्य शासन को पत्र भेजा है। जैसे ही पोर्टल में पहला किस्त दिखेगा, अगली किस्त जारी कर दी जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने