एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में लगाए गए 200 पौधे – हरेली तिहार पर ग्राम लूगे में अनूठी पहल

📍मगरलोड, जिला धमतरी |
छत्तीसगढ़ के प्रथम पर्व हरेली तिहार के शुभ अवसर पर ग्राम लूगे, तहसील मगरलोड में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण और मातृभूमि के प्रति सम्मान को दर्शाते हुए एक प्रेरणादायक कार्य किया गया। इस अभियान के अंतर्गत ग्रामीण विकास समिति और भाजपा कार्यकर्ताओं के संयुक्त प्रयास से लगभग 200 पौधे रोपे गए।

इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य था – माँ के नाम पर एक पौधा लगाकर एक स्थायी स्मृति बनाना, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और समृद्धि की सौगात भी बनेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
चेतन साहू, चोखेराम, निरंजन साहू, तामेश्वर विश्वकर्मा, लीलाधर, पावन साहू, नेमसिंह यादव, तरेंद्र साहू, रूपराम, दुलेश, द्वारिका नूतन, पवन रोशन और कई युवा साथीगण।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आधारित इस मुहिम ने "माँ और प्रकृति दोनों को समर्पित हरियाली का संदेश" दिया है। सभी ग्रामवासियों ने संकल्प लिया कि वे इस पौधों की देखभाल करेंगे और आने वाली पीढ़ियों को हरा-भरा भविष्य सौंपेंगे।

🌱 संदेश:
"आओ हम सब – पेड़ लगाएं, माँ को हरियाली का तोहफा दें!"

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने