मगरलोड के पेण्ड्रा जंगल में जुआ खेलते 3 जुआरी रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी, मोबाइल व मोटर साइकिल जप्त

थाना मगरलोड में जुआ एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर की गई वैधानिक कार्यवाही
धमतरी। थाना मगरलोड पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पेण्ड्रा के जंगल में बेलोरा जलाशय के पास कुछ लोग ताश काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना मगरलोड स्टाफ ने मौके पर दबिश दी। जुआ खेलते भावेश जैन पिता नेमीचंद उम्र 40 वर्ष निवासी शांति कॉलोनी धमतरी, वेंकटेश्वर कदम पिता तात्या कदम उम्र 36 वर्ष, निवासी संजय नगर कुरूद एवं राकेश गौरंगे पिता कंगलू राम उम्र 21 वर्ष निवासी कोकड़ी पकड़े गए।


घर पहुच सुविधा 


तीनों के कब्जे से नगद 14,500 रूपये, 3 मोबाइल फोन मोटरसाइकिल- 3 नग, अनुमानित कीमत 55,000 रूपये कुल जप्ती रकम 74,000 रूपये जप्त किया गया। उक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना मगरलोड में धारा 3(2) जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध कर विधि अनुसार कार्यवाही की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने