छिपली में टिन शेड बनाने हुआ भूमिपूजन

मगरलोड | छिपली में 14 जुलाई को जनपद विकास निधि से बनने वाले टिन शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ। इस कार्य पर 3 लाख रुपए खर्च होंगे। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष वीरेंद्र साहू थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग अब पूरी हो रही है। टिन शेड बनने से गांव में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष खिलेश साहू, सरपंच नारायण साहू, उपसरपंच प्रमिला निर्मलकर, सचिव अन्नू ध्रुव, रोजगार सहायक मोती साहू, टीकम साहू, गुलाब साहू, किशन साहू, घनश्याम साहू आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने