Praveen Kumar
शिक्षक साझा मंच ने अपनी 4 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को गांधी मैदान में प्रदर्शन किया। फिर रैली निकाल मुख्यमंत्री, शिक्षा सचिव, संचालक लोक शिक्षण और जिलाधीश के नाम ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और नायब तहसीलदार को आवेदन सौंपा। रैली में सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं एकदिवसीय सामूहिक अवकाश लेकर शामिल हुए। जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर और ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र सोनवानी ने रैली प्रदर्शन का नेतृत्व किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान शिक्षक प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि शासन ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि शिक्षक वर्ग की उपेक्षा अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर ने कहा कि हमारी चार प्रमुख मांगो में 2 अगस्त 2024 को जारी युक्तियुक्तकरण नियम के तहत हुए समायोजन को रद्द किया जाए। 31 मार्च 2008 के सेटअप के आधार पर ही युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया हो।
युक्तियुक्तकरण की क्रमोन्नति का जनरल ऑर्डर जल्द जारी किया जाए। पूर्व सेवा अवधि के आधार पर पेंशन सहित अन्य सेवा लाभशामिल है। धरना प्रदर्शन में गिरीश शर्मा, दिनेश निर्मलकर, संजय यादव, लोकेश सोनवानी, सुरेश केला, ईदरीश खान, ज्ञानेश्वर साहू, सलीम मेमन, सरस सोम, राजेश यदु, कृष्न कुमार बया, दानवीर साहू, कोमल देवांगन, लोकेश ध्रुव, तिलक यादव, भाग सिंह ठाकुर, अजय सेन, यादवेंदर गजेंद्र, मनोज साहू, राधे लाल ध्रुव, मुन्ना लाल, कमलेश त्रिवेन्द्र, सुनील मेहर, सदानन्द सर्वांकर, रोम लाल निषाद, अविनाश राजपूत, नोहर सोनी, ओमप्रकाश साहू, टेक राम साहू, योगेश ध्रुव, इंद्रप्रीत कुकरेजा, अंजना गनविर, ईश्वरी सिन्हा, प्रतिभा सकरिया, नीता सर्वा, नन्दिनी यादव, सरिता माथुर, संगीता संगीता सोनवानी, मृदुला निर्मलकर, संगीता केला, सीमा वयदे, शतरूपा विप्रे, भानू कुटारे सहित सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए।
Tags
GARIYABAND