नगर पंचायत पलारी के वार्ड क्रमांक 12 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बाल समुंद पारा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा, पार्षद राधा भोला वर्मा और नारायण धीवर मुख्य अतिथि रहे। अतिथियों ने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक कर मिठाई खिलाई।
बच्चों का स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि गोपी साहू ने कहा कि बच्चे अब नियमित स्कूल आएंगे। शिक्षा से ही आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनते हैं। शिक्षा समृद्ध समाज की नींव है। उपाध्यक्ष पिंटू वर्मा ने बच्चों को शिक्षा के महत्व और भविष्य के लक्ष्यों को लेकर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज की असली ताकत है। विद्यार्थी अपने लक्ष्य के लिए लगातार प्रयास करें। इस अवसर पर प्रधान पाठक विजय लक्ष्मी वर्मा, शिक्षक सोखिया लकड़ा, संतोष गेंड्रे, नागेश ध्रुव, देवेंद्र ध्रुव, पालकगण और बच्चे मौजूद रहे।
Tags
GARIYABAND