धमतरी, 21 जुलाई 2025।
धमतरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना अर्जुनी पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(ए) के तहत अपराध दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान अर्जुनी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बलियारा स्थित सत्तार पुल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। वहां एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में शराब बेचते पाया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कल्याण सिंह कंवर, पिता स्व. कंवर सिंह, उम्र 66 वर्ष, निवासी बलियारा, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की रकम ₹1890/- जब्त की है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम की धारा 34(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Tags
Crime