करेली बड़ी सोसायटी में पौधरोपण किया गया

मगरलोड | करेली बड़ी समिति शाखा के धान खरीदी केंद्र परिसर में शनिवार को पौधरोपण किया गया। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति करेली बड़ी सोसायटी के कर्मचारियों ने पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। समिति प्रबंधक नत्थू सोनकर ने बताया कि परिसर में करण, आंवला, नीम और पीपल के पौधे लगाए गए। यह पहल हरियर छत्तीसगढ़ की कल्पना को साकार करने के लिए की गई। लिपिक डाटा सह ऑपरेटर ने बताया कि केंद्रीय बैंक के निर्देश पर हर शनिवार को फलदार और छायादार पौधे लगाए जा रहे हैं। यह अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' से चलाया जा रहा है। शासन 6 माह बाद पौधों की स्थिति की रिपोर्ट लेगा, इसलिए पौधों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। लगाए गए पौधों के चारों ओर बांस की लकड़ी लगाई जाएगी। विक्रेता राधे निषाद ने कहा कि पौधरोपण तभी सार्थक है, जब पौधों की देखभाल करें।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने