कुरूद में जनभागीदारी समिति की बैठक


कुरूद | संत गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर कॉलेज कुरूद में जनभागीदारी समिति की सामान्य सभा आयोजित हुई। जिसमें नवनियुक्त अध्यक्ष टिकेश साहू का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। बैठक में पिछली बैठक के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वर्ष 2024-25 के आमद-खर्च का अवलोकन किया गया। महाविद्यालय की साफ-सफाई, साइकिल स्टैंड, जनभागीदारी शिक्षकों की नियुक्ति, स्टेशनरी और प्रायोगिक सामग्री के लिए राशि स्वीकृत की गई। पौधरोपण सप्ताह में पौधारोपण कराने और छात्रों के लिए गार्डन विकसित करने पर चर्चा हुई। सदस्यों ने महाविद्यालय का भ्रमण किया। परिसर की स्थिति देखी। असामाजिक तत्वों की रोकथाम और सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल निर्माण पर भी चर्चा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने