मगरलोड पुलिस की बड़ी कार्रवाईक्रूरता पूर्वक ले जाई जा रही 05 गायों सहित 04 आरोपी गिरफ्तार, वाहन जब्त – आरोपियों को भेजा गया जेल


(छत्तीसगढ़ टुडे)धमतरी। मगरलोड पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थाना मगरलोड को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम अमलीडीह में बिना नंबर की सफेद पिकअप बुलेरो वाहन में 05 नग गायों को क्रूरता पूर्वक भरकर कत्ल करने की नियत से ले जाया जा रहा है।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोक लिया। मौके पर मौजूद चारों आरोपी पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन मगरलोड पुलिस की तत्परता से चारों को वाहन सहित पकड़ लिया गया।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 05 नग गायें बरामद की गईं, जिन्हें बिना चारा-पानी के ठूंसकर रखा गया था। बरामद मवेशियों की कीमत करीब 25 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में गायों को सुरक्षित मुक्त कराकर वाहन जब्त कर लिया।


आरोपीगण के बयान व गिरफ्तारी


पूछताछ में आरोपी चांद कुर्रे ने बताया कि वह अपने साथियों विकास आडिल, दुर्गेश ध्रुव और लीलाराम के कहने पर अमलीडीह पहुंचा था, जहाँ से गायों को वाहन में भरा गया। आरोपियों से जब वाहन और मवेशियों से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

आरोपीगण का विवरण


1. चांद कुर्रे पिता चैनसिंह कुर्रे, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सांकरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी।


2. राहुल कुर्रे पिता स्व. प्रहलाद कुर्रे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सांकरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी।


3. दुर्गेश कुमार ध्रुव पिता सुंदर लाल ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी पाईकभाठा, जिला धमतरी।


4. लीलाधर जोगी पिता शिवकुमार जोगी, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम सांकरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी।

कानूनी कार्रवाई


थाना मगरलोड में अपराध क्रमांक 138/2025 दर्ज किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ धारा –

4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004

11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960
के तहत मामला पंजीबद्ध कर आगे की जांच की जा रही है।


👉 पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु तस्करी करने वालों में हड़कंप मच गया है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने