DOSTANA 2 MOVIE: प्रोड्यूसर डायरेक्टर करण जौहर की अगली फिल्म 'दोस्ताना 2' लंबे समय के बाद फिर से सुर्खियों में है। पहले इस फिल्म में कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर लीड रोल निभा रहे थे और दोनों ने 30-35 दिन तक शूटिंग भी पूरी कर ली थी। जिसके कुछ समय बाद अचानक फिल्म ठंडे बस्ते चली गई थी। लेकिन अब फिल्म की मेकिंग दोबारा शुरू कर दी गई है और फिल्म में नया बदलाव हुआ है।
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता अभिनेता विक्रांत मैसी ने इस फिल्म में लीड रोल निभाने की पुष्टि की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि यह पहला मौका होगा जब करण जौहर और विक्रांत साथ में फिल्म करेंगे।
फिल्म में दिखेगा विक्रांत मैसी का नया अवतार
विक्रांत मैसी ने बताया है कि इस फिल्म में वह एक नए अवतार में नजर आएंगे, जिसमें वह डिजाइनर कपड़े पहनेंगे और फैंसी सनग्लासेस लगाएंगे। फिल्म की शूटिंग यूरोप में की जाएगी। विक्रांत मैसी के अनुसार, यह फिल्म उनके लिए एक नए दिशा की शुरुआत होगी।
फिल्म की कहानी और कलाकार
दोस्ताना 2 की कहानी एक भाई-बहन की जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ही व्यक्ति से प्यार कर बैठते हैं। फिल्म में विक्रांत मैसी और लक्ष्य के अलावा एक नई अभिनेत्री भी हैं, जिसका नाम अभी तक उजागर नहीं किया गया है। विक्रांत मैसी ने बताया है कि फिल्म की अभिनेत्री का खुलासा करण जौहर करेंगे।
फिल्म की शूटिंग और रिलीज डेट
दोस्ताना 2 की शूटिंग जनवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है, और फिल्म को इसी साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है। फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है, जो बॉलीवुड की सबसे बड़ी प्रोडक्शन कंपनियों में से एक है।
विक्रांत ने कहा कि उन्होंने कार्तिक की जगह ली है और फिल्म में उनका अवतार बिल्कुल अलग देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा...' फिल्म में आप मुझे अच्छे डिजाइनर कपड़े पहने और स्टाइलिश चश्मा लगाए देखेंगे। करण सर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि मेरा लुक दमदार और आकर्षक हो।' फिल्म में लक्ष्य लालवानी भी लीड रोल में हैं।

