सेवा पखवाड़ा 2025 : मगरलोड में दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर, 10 को लर्निंग लाइसेंस, 1 को बस पास जारी


(छत्तीसगढ़ टुडे) धमतरी। समाज कल्याण विभाग द्वारा सेवा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत गुरुवार को जनपद पंचायत मगरलोड में दिव्यांगजनों के हित में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने दिव्यांगजनों एवं आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने सेवाएं प्रदान कीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मगरलोड अध्यक्ष वीरेंद्र साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनपद सदस्य तिलोत्तमा साहू, राजेश साहू तथा सांसद प्रतिनिधि नरेश सिन्हा भी शामिल हुए। वहीं जनपद पंचायत मगरलोड की सीईओ सुश्री दिव्या ठाकुर और समाज कल्याण विभाग की उप संचालक डॉ. मनीषा पाण्डे ने शिविर का संचालन किया।

विभागवार सेवाएं

स्वास्थ्य विभाग : 30 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया, जिनमें से 11 को प्रमाण पत्र दिए गए एवं 19 को जांच हेतु जिला चिकित्सालय रिफर किया गया।

परिवहन विभाग : 10 दिव्यांगजनों को लर्निंग लाइसेंस तथा 1 को बस पास जारी किया गया।

श्रम विभाग : संगठित व असंगठित श्रमिकों के 12 कार्ड बनाए गए।

बैंक प्रतिनिधि : खाता खोलने व केवाईसी की सुविधा दी गई, जिसमें 1 दिव्यांग का नया खाता खोला गया।

राशन कार्ड विभाग : 10 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1 नया राशन कार्ड जारी किया गया, 2 नए बनाए गए तथा शेष रिप्रिंट किए गए।


शिविर की विशेषता

समाज कल्याण विभाग द्वारा 11 प्रमाण पत्र जारी किए गए और 19 प्रकरण जिला चिकित्सालय जांच हेतु भेजे गए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए दिव्यांगजनों एवं आमजन को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने