धमतरी-नगरी मार्ग पर दर्दनाक हादसा : बस पलटी, 3 साल की मासूम की मौत – 3 यात्री गंभीर घायल

धमतरी। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला मंगलवार दोपहर धमतरी-नगरी मार्ग पर केरेगांव थाना क्षेत्र के खड़ादाह मोड़ के पास सामने आया, जहां डीआरडी कंपनी की यात्री बस (CG 04 E 2872) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण हादसे में 3 साल की बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। अचानक नियंत्रण खोने के बाद बस पलट गई, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत राहत-बचाव शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला।

सूचना पर केरेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल धमतरी भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस का कहना है कि ओवरस्पीड और लापरवाही हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

👉 मुख्य बिंदु:

स्थान – खड़ादाह मोड़, धमतरी-नगरी मार्ग

बस – डीआरडी कंपनी (क्रमांक CG 04 E 2872)

मृतक – 3 साल की बच्ची

घायल – 2 महिलाएं, 1 पुरुष

बस में सवार यात्री – लगभग 20

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने