आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत के लिए वक्त नहीं निकाल पाते। दवाइयों और अस्पताल के भरोसे रहने से बेहतर है कि लाइफस्टाइल में छोटी-छोटी हेल्दी आदतें शामिल की जाएं। इन्हीं में से एक है रोजाना वॉक करना, जिसके फायदे जादुई हैं।
सिर्फ 2 मिनट की हल्की वॉक और स्ट्रेचिंग से ही शरीर में खून का संचार बेहतर हो जाता है। अंगों तक खून और ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंचते हैं, जिससे ब्लड सर्कुलेशन दुरुस्त रहता है|
अगर आप टेंशन या उदासी महसूस कर रहे हैं तो 5 मिनट की वॉक आपका मूड फ्रेश कर सकती है। वॉक से दिमाग में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं और आप खुद को तुरंत फ्रेश महसूस करते हैं।
वहीं 10 मिनट की वॉक तनाव और गुस्सा कम करने में मददगार है। शरीर में बढ़ा हुआ कॉर्टिसोल (Stress Hormone) कम होता है और दिमाग ज्यादा एक्टिव रहता है।
डायबिटीज के मरीजों के लिए 15 मिनट की वॉक किसी दवा से कम नहीं। यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करती है और शरीर को हल्का महसूस कराती है।
अगर आप रोजाना 30 मिनट की वॉक करते हैं तो वजन कम करने में आसानी होती है। फैट बर्निंग प्रोसेस स्टार्ट हो जाता है और शरीर फिट रहने लगता है।
इसी तरह, 45 मिनट की वॉक नकारात्मक विचारों को दूर करती है। आप खुद को ज्यादा पॉजिटिव और रिलैक्स महसूस करेंगे।
और अगर आप 60 मिनट की वॉक को डेली रूटीन में शामिल कर लें, तो शरीर में डोपामिन हार्मोन रिलीज होता है। इससे दिमाग खुश रहता है और आप दिनभर एक्टिव रहते हैं।