दुर्ग में सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी, महिला की हत्या – 6 गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला से लाखों रुपये ऐंठे और जब वह शिकायत करने वाली थी, तो उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मास्टरमाइंड अब भी फरार है।

💀 खेत में मिला महिला का शव

शनिवार 20 सितंबर की सुबह दामोदा-टेमरी गांव के पास खेत में एक महिला का शव मिला। मृतका की पहचान बोरसी, दुर्ग निवासी गंगोत्री जांगड़े (40) के रूप में हुई। गले पर चोट के निशान और चेहरे को पत्थर से कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी।

🎭 नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी

पुलिस जांच में सामने आया कि गंगोत्री बीते 7-8 महीनों से दो युवकों के संपर्क में थी। उन्होंने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये लिए थे। जब नौकरी नहीं मिली तो गंगोत्री ने 20 सितंबर तक इंटरव्यू नहीं कराने पर पुलिस में शिकायत करने की चेतावनी दी। इसी डर से आरोपियों ने उसकी हत्या की साजिश रची।

📱 वीडियो कॉल पर बनी हत्या की योजना

मुख्य आरोपी ने निर्भय जांगड़े (19) को 1 लाख रुपये की सुपारी दी। रकम बैंक खाते में ट्रांसफर भी की गई। इस साजिश में हेमलता बंजारे (38) भी शामिल थी। सभी ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर हत्या की प्लानिंग की।
19 सितंबर की रात गंगोत्री को ढाबे पर बुलाया गया और फिर बाइक से टेमरी ले जाकर बेल्ट व दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बाद में उसका चेहरा पत्थर से कुचल दिया गया। हत्या के बाद आरोपी पास के ढाबे पर खाना खाकर लौट आए।

🚔 गिरफ्तार आरोपी

निर्भय जांगड़े (19), जालबांधा खैरागढ़

जयदीप साहू (19), दुर्ग

मनीष बंजारे (19)

पवन कुमार सिंह (18), भिलाई

हेमलता बंजारे (38)

एक नाबालिग आरोपी


पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस पूरे कांड का मास्टरमाइंड अब भी फरार है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने