डोंगरगढ़ सड़क हादसा: मां बम्लेश्वरी दर्शन कर लौट रहे 2 युवकों की पिकअप से टक्कर, दोनों की मौत

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह लगभग 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्राम मुंदगांव में पिकअप और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक मां बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन कर घर लौट रहे थे।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान अमित साहनी (निवासी कृष्णा नगर) और सचिन यादव (निवासी कुरूद, भिलाई) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

डोंगरगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी पिकअप चालक की जल्द से जल्द पहचान कर कार्रवाई की जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने