अब विदेशी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगेगा: विदेशी फिल्में होंगी महंगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ घोषणाओं का सिलसिला जारी है। अब ट्रम्प ने विदेशी फिल्मों यानी अमेरिका से बाहर बनी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। हालांकि, ट्रम्प ने टैरिफ लागू होने की तारीख का ऐलान अभी नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विदेशी देशों ने हॉलीवुड का कारोबार ऐसे छीन लिया जैसे बच्चे से टॉफी छीनते हैं। ट्रम्प ने खास तौर पर कैलिफोर्निया का जिक्र किया। इसी राज्य में हॉलीवुड है।

ट्रम्प ने कहा कि कैलिफोर्निया की कमजोर सरकार और गवर्नर की वजह से यह राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उन्होंने इसे न सिर्फ आर्थिक, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताते हुए कहा कि दूसरे देश फिल्मों के जरिए प्रोपेगेंडा फैला रहे हैं। ट्रम्प बोले- अब हमें फिर से 'मेड इन अमेरिका' फिल्में चाहिए। ट्रम्प ने मई में विदेशी फिल्मों पर टैरिफ लगाने की मंशा जताई थी। उनका कहा था कि अमेरिकी फिल्म इंडस्ट्री तेजी से मर रही है क्योंकि दूसरे देश लुभावने ऑफर देकर अमेरिकी फिल्म निर्माताओं को अपने देशों में खींच रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने