राजिम ट्रेन सुविधा 12 दिनों में ही बेपटरी:घंटों भटकते रहे यात्री, अचानक हुई रद्द

डोंगरगढ़ से आने वाली गाड़ी लेट हुई तो राजिम की ट्रेन को रद्द करना पड़ा

रायपुर:बहुप्रतीक्षित राजिम पैसेंजर ट्रेन मात्र 12 दिनों में ही बेपटरी हो गई। मंगलवार सुबह रायपुर से राजिम जाने वाली ट्रेन का संचालन बाधित रहा, क्योंकि डोंगरगढ़ से सुबह रायपुर आने वाली मेमू अपने निर्धारित समय से पांच घंटे की देरी से रायपुर स्टेशन आई। रायपुर स्टेशन में रैंक अनुपलब्धता के कारण राजिम के लिए चलने वाली ट्रेन को रद्द करना पड़ा।

यात्री सुबह राजिम जाने के लिए स्टेशन पहुंच गए थे। यात्रियों ने टिकट भी ले लिया था। लेकिन बाद में रेलवे ने ट्रेन रद्द होने की सूचना दी। इस कारण यात्रियों को बस से धक्के खाते हुए राजिम जाना पड़ा, जिससे उनको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे के अफसरों का कहना है कि रैक लेट आया इस कारण उसे रद्द करना पड़ा। बता दें कि लंबे समय से राजिम वासियों की मांग पर रायपुर से राजिम के बीच 18 सितंबर से ट्रेन सेवा शुरू की गई।

 यह भी पढ़ें 👉 

75 साल के बुजुर्ग ने की 40 साल छोटी महिला से शादी, अगले दिन हो गई मौत; हादसा या साजिश?

 वर्तमान में रोजाना एक फेरे में 100 से अधिक यात्री सफर कर रहे हैं। ट्रेन को लेकर यात्रियों में खासा उत्साह है और रोजाना यात्री इसका लाभ ले रहे थे। ट्रेन क्रमांक 68701 को डोंगरगढ़ से रायपुर चलती है। यह सुबह 8.15 बजे तक रायपुर पहुंच जाती है। इसके बाद रेलवे इस ट्रेन का नंबर बदलकर 68760 करके इसे सुबह 9 बजे राजिम रवाना करता है।

 यह भी पढ़ें 👉 

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने