Azim Premji Scholarship Yojana 2025: आज के समय में Higher Education बहुत महंगी होती जा रही है और गरीब तथा वंचित वर्ग की लड़कियों के लिए आगे की पढ़ाई करना एक बड़ी चुनौती बन जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए Azim Premji Foundation ने Azim Premji Scholarship Yojana 2025 शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य उन girl students की मदद करना है जो सरकारी स्कूलों से पढ़ी हैं और अब Graduation, Degree या Diploma Course करना चाहती हैं लेकिन financial condition की वजह से पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में हैं।
इस योजना के अंतर्गत योग्य छात्राओं को प्रति वर्ष ₹30,000 की Scholarship दी जाएगी, ताकि वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकें। यह राशि Tuition Fees, Books, Hostel Charges और Daily Living Expenses पर खर्च की जा सकती है। Scholarship की अवधि पूरे Course Duration (2 से 5 साल) तक रहेगी।
📌 जरूरी Documents
1. 10वीं और 12वीं की Marksheet / Passing Certificate
2.College / University Admission Proof
3.Aadhar Card / ID Proof
4.Bank Account Passbook Copy
5.Passport Size Photograph
Azim Premji Foundation ने यह योजना सबसे पहले कुछ राज्यों जैसे Madhya Pradesh, Rajasthan (selected districts), Uttar Pradesh, chhattisgarh और Jharkhand (Itki block) में लागू की थी। अब इसे बढ़ाकर 18 States तक लागू किया जा रहा है और लगभग 2.5 लाख लड़कियों को इसका लाभ मिलेगा।
Eligibility Criteria
Azim Premji Scholarship Yojana 2025 के लिए आवेदन करने हेतु छात्राओं को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:
Girl Student होना अनिवार्य है
केवल लड़कियाँ इस Scholarship के लिए Eligible हैं।
भारतीय नागरिक होना चाहिए
Candidate का Nationality Indian होना चाहिए।
Class 10th और 12th सरकारी स्कूल से पास होना जरूरी
Regular या Open Schooling दोनों मान्य होंगे, लेकिन Government School से पढ़ाई की होनी चाहिए।
Graduation / Degree / Diploma Course में Admission होना चाहिए
Candidate को किसी मान्यता प्राप्त Govt College / University या Credible Private Institution में Admission मिला होना चाहिए।
Class 12th Completion Year Condition
Candidate ने Class 12th की परीक्षा 2023-24 या उससे पहले पास की हो।
Regional Eligibility
प्रारंभ में यह योजना कुछ राज्यों/जिलों में लागू थी (Madhya Pradesh, Rajasthan के चुनिंदा जिले, Uttar Pradesh, Itki block Jharkhand)। अब इसे बढ़ाकर 18 राज्यों में किया जा रहा है।
Scholarship Amount & Benefits
प्रत्येक छात्रा को ₹30,000 प्रति वर्ष की Scholarship मिलेगी।
यह राशि Tuition Fees, Study Material, Hostel Fees और Living Expenses पर खर्च की जा सकेगी।
Scholarship की राशि सीधे छात्रा के Bank Account में ट्रांसफर होगी।
यह राशि दो किस्तों में दी जाएगी – हर Academic Session के अनुसार।
Scholarship पूरे Course Duration (2–5 Years) तक जारी रहेगी, बशर्ते Candidate की Academic Performance satisfactory हो।
Azim Premji Scholarship Yojana How to Apply Online
Azim Premji Scholarship Yojana 2025 के लिए आवेदन Online Mode में होगा। Candidate नीचे दिए गए Steps Follow करें:
1.Official Website Visit करें
azimpremjifoundation.org पर जाएँ और Scholarship Section खोलें।
2.Apply Now Link पर क्लिक करें
“Apply Now” या “Scholarship Cohort 2025” Link चुनें।
3.REGISTRATION करें
Name, Email ID, Mobile Number भरकर OTP Verify करें।
Registration सफल होने पर Candidate को Login Credentials मिलेंगे।
4.Application Form Fill करें
Education Details (10th, 12th, Admission Details), Personal Information और Course Details सही-सही भरें।
5.Documents Upload करें
Class 10th & 12th Certificates, Admission Proof, ID Proof, Bank Details आदि Scanned Copies में Upload करें।
6.Final Submit करें
Form Preview करें और सभी Details Verify करने के बाद Final Submit कर दें।
7.Offer Acceptance
Scholarship मिलने पर Candidate को Offer Accept करना होगा और Scholarship Agreement digitally sign करना होगा।