धमतरी। जगदलपुर हाईवे पर पुटटू ढाबा के पास रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही टीवीएस एक्सएल मोपेड (क्रमांक CG24 P 9068) को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
इलाज के दौरान मौत
जानकारी के मुताबिक, पुरूर थाना क्षेत्र के चंदनबिरही गांव निवासी भैया राम और किसुन साहू बाइक से घर लौट रहे थे। अचानक सामने से आई कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। इलाज के दौरान किसुन साहू की मौत हो गई, जबकि भैया राम का उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने दिखाई तत्परता
घटना के समय मौजूद प्रत्यक्षदर्शी रोशन राठी ने तत्काल वरदान एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवा प्रधान और डूमन साहू मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।