कुरूद | सरस्वती शिशु मंदिर उमावि कुरूद की 10वीं छात्रा प्रिया पिता घनश्याम ध्रुव ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता तवा फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक में प्रांतीय एवं क्षेत्रीय प्रतियोगिता (तीनों खेलों) में प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। इस उपलब्धि पर समिति के अध्यक्ष देवनाथ सोनी, सचिव एलपी गोस्वामी, प्राचार्य श्रीनिवास शुक्ला, प्रधानाचार्य जितेंद्र निर्मलकर, शोभाराम साहू, सुरेंद्र साहू, देवकुमार साहू, संतोष यादव, रामस्वरूप यादव ने हर्ष जताया।
Tags
कुरुद छत्तीसगढ़