पथ संचलन के स्वागत में रास्तेभर बरसाए गए फूल

Chhattisgarh Today न्यूज | कुरूद

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष कुरूद में विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। मंचीय कार्यक्रम के शुरूआत में भारत माता, डॉ. हेडगेवार के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर शस्त्र पूजन किया। पथ संचलन भी हुआ, जिसमें घोष वाद्य के साथ सभी स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर संचलन किए, जिसमें कुरूद विधायक अजय चंद्राकर भी शामिल होकर पथ संचलन किया।

पथ संचलन कारगिल चौक, सरोजनी चौक, हुतात्मा चौक, पुराना बाजार चौक, गांधी चौक, चंडी मंदिर, थाना चौक, शंकर नगर, पचरीपारा, कचहरी चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल इंडोर स्टेडियम पहुंचे। जिसमें शारीरिक कार्यक्रम, व्यायाम योग, अतिथि परिचय, उद्बोधन बाद आभार प्रदर्शन किया गया। व्यक्तिगत गीत वैभव शुक्ला, दीपांशु ध्रुव, जितेंद्र चंद्राकर द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में नगर संघ संचालक केशव चंद्राकर, मुख्य वक्ता कुलेश्वर सिन्हा एवं प्रवक्ता शांति स्वरूप दुबे मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला कार्यवाह धनेश्वर निर्मलकर, सह जिला कार्यवाह राहुल जैन, डुगेश साहू, गौतम साहू, दुर्गाशंकर साहू, धर्मेद्र साहू, जितेंद्र चंद्राकर, फलेश निर्मलकर बड़ी संख्या में स्वयं सेवक संघ उपस्थित थे। पुराना बाजार चौक में हुआ स्वागत, अभिनंदनः नगर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने एवं विजयादशमी पर्व मनाने आरएसएस के सदस्यों द्वारा पथ संचलन किया। नगरवासियों की ओर से नगर पालिका कुरूद, बोल बम सेवा समिति की ओर से जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पुराना बाजार चौक में स्वागत-अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालो में ज्योति चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पालिका कुरूद, भानु चन्द्राकर अध्यक्ष बोल बम सेवा समिति कुरूद, पार्षद महेन्द्र गायकवाड़, कविता चन्द्राकर, राजकुमारी ध्रुव, मोहन अग्रवाल, नंदू चन्द्राकर, गोरख देवांगन, लक्ष्मी रेड्डी, संतोष बैस, शेखर चन्द्राकर, सूरज देवांगन, खिल्लू देवांगन, खेमराज सिन्हा, राजेश चैनवानी, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने