उत्तरप्रदेश,जौनपुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां 75 साल के बुजुर्ग की शादी 35 साल की महिला से हुई, लेकिन खुशी का यह मौका अगले ही दिन मातम में बदल गया। शादी के दूसरे ही दिन बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
मनभावती ने बताया कि संगरू ने शादी से पहले वादा किया था कि वह अपनी जमीन-जायदाद उसके नाम कर देंगे और बच्चों के लिए एक-एक लाख रुपए सुरक्षित करेंगे। लेकिन मंगलवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद संगरू तख्त पर गिर पड़े। डॉक्टर को बुलाया गया, मगर अस्पताल ले जाते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
इस घटना से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खासकर इसलिए कि मौत की वजह साफ नहीं है। दिल्ली में रहने वाले संगरू के भाई और भतीजों ने फोन करके अंतिम संस्कार रोक दिया और अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
![]() |



