CG News: दुर्ग जिले में विजयादशमी पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। इस बार 98 स्थानों पर दशहरा और रावण दहन का आयोजन होगा, जिनमें से 21 बड़े आयोजन स्थल हैं जहां हजारों की भीड़ जुटने की संभावना है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और लगभग 600 जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे, जिनमें 3 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 10 डीएसपी स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
दुर्ग जिले में बड़े आयोजन स्थल
- दुर्ग: बैगापारा, मिनी स्टेडियम, रविशंकर स्टेडियम, पद्मनाभपुर
- भिलाई नगर: शाही दशहरा (भिलाई होटल के सामने), सेक्टर-7 हाई स्कूल मैदान, सेक्टर-7 मार्केट, सेक्टर-2 दशहरा मैदान रिसाली, शांति नगर मैदान
- छावनी क्षेत्र: बैकुंठधाम मंदिर, हाउसिंग बोर्ड जामुल, श्रीराम चौक खुर्सीपार, मंगल भवन न्यू खुर्सीपार, राजीव पारा बिजली कॉलोनी, पुरानी भिलाई, चरोदा रावणभाठा रेलवे कॉलोनी, महामाया मंदिर मैदान कुम्हारी
- पाटन: अखराभाठा दशहरा मैदान, कुथरेल
- धमधा: नंदिनी टाउनशिप कॉजेल ग्राउंड और धमधा बाजार मैदान
इसके अलावा, ग्रामीण इलाकों सहित 77 स्थानों पर भी छोटे-बड़े आयोजन होंगे। मूर्ति विसर्जन के लिए भी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं और नदी-तालाबों पर पुलिस बल के साथ SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर तैनात रहेंगे। दुर्ग पुलिस ने आयोजन समितियों और नागरिकों से अनुरोध किया है कि दशहरा शांति और सौहार्द के साथ मनाएं और कार्यक्रम समय पर समाप्त करें।

