एयरपोर्ट पर महिला के अंडरगारमेंट से निकला 1 किलो सोना:म्यांमार से लायी थी गोल्ड बार, कस्टम ने किया भंडाफोड़

Gold Smuggling Case: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब कस्टम विभाग ने म्यांमार से आई एक महिला के अंडरगारमेंट में सोने की ईंटें बरामद कीं। करीब एक किलो सोना छिपाकर लाई यह महिला पकड़ी गई और कस्टम अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

म्यांमार से आई थी संदिग्ध महिला

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को फ्लाइट नंबर 8M 620 से यह महिला यांगून (म्यांमार) से दिल्ली पहुंची थी। फ्लाइट लैंड होने के बाद वह हवाई अड्डे के ग्रीन चैनल से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी। यह चैनल उन यात्रियों के लिए होता है, जिनके पास कोई प्रतिबंधित या टैक्स योग्य सामान नहीं होता।

कस्टम अधिकारियों की नजर पड़ी तो खुला राज़

महिला की हरकतों पर अधिकारियों को शक हुआ। जब उसकी तलाशी ली गई तो चौकाने वाला सच सामने आया। उसके अंडरगारमेंट में 6 सोने की ईंटें (gold bars) छिपी हुई थीं। जब इन्हें बाहर निकाला गया तो कुल वजन 997.5 ग्राम यानी लगभग एक किलो निकला।

लाखों का सोना हुआ जब्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए इस सोने की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। कस्टम विभाग ने तुरंत सोना जब्त कर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दिल्ली कस्टम्स विभाग ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि यात्रियों को विदेश यात्रा से लौटते वक्त अपने साथ लाए गए कीमती सामान की घोषणा करनी चाहिए। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

तस्करी गिरोह से जुड़ाव की जांच जारी

अधिकारियों ने बताया कि बरामद सोना कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत जब्त किया गया है। बिना घोषित किए सोना या कीमती वस्तुएं लाना एक गंभीर अपराध है। अब जांच की जा रही है कि महिला किसी अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह से जुड़ी है या नहीं।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने