ग्राम करेली छोटी प्रेरणा मंच द्वारा प्रतिभावानों का हुआ सम्मान

ROJGAAR WALA

Ticker

3/recent/ticker-posts

ग्राम करेली छोटी प्रेरणा मंच द्वारा प्रतिभावानों का हुआ सम्मान


मगरलोड (अजय उजाला)। आदर्श ग्राम करेली छोटी में प्रेरणा मंच के तत्वाधान में दीवाली मिलन सह कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उन प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया जिन्होंने प्रयास आवासीय विद्यालय चयन परीक्षा एवं राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) में सफलता प्राप्त की, साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रेरणा स्रोत के रूप में डां जितेश साहू, जिन्होंने रूस (रसिया) से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है, एवं श्री खेमराज साहू, जिनका चयन एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु हुआ है, उपस्थित रहे जिन्होने अपने इस लक्ष्य को प्राप्त करने का अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डां प्रवीण चंद्राकर, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, कुरूद रहे। उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में दशरथ मांझी के जीवन प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा जिन्होंने अपनी पत्नी की मृत्यु को ही प्रेरणा मानकर वर्षों की कठिन साधना से पहाड़ काटकर रास्ता बनाया। उन्होंने कहा कि यदि इच्छाशक्ति अटल हो तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। डां चंद्राकर ने कहा प्रेरणा मंच करेली छोटी का यह आठवां वर्ष का कार्यक्रम देखकर मैं स्वयं भी अत्यंत प्रेरित महसूस कर रहा हूं। यह मंच गांव में शिक्षा, संस्कार और समाज के प्रति नई सोच का संचार कर रहा है। ऐसे आयोजनों से समाज में नई चेतना और आत्मविश्वास का संचार होता है। उन्होंने मंच के सभी सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक छोटे गांव से बड़ी सोच और सकारात्मक दिशा की मिसाल है। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक झलक भी प्रस्तुत की गई, जिसमें पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से राज्य की समृद्ध संस्कृति का सुंदर प्रदर्शन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में खिलेश कुमार साहू (जनपद उपाध्यक्ष मगरलोड), लक्ष्मणदास वैष्णव, सुकलाल प्रजापति, राधेश्याम साहू, लिखन साहू ग्रामीण अध्यक्ष, ताराचंद साहू समाज अध्यक्ष एवम गाव के सभी समाज के प्रमुख उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श ग्राम करेली छोटी के सरपंच डां परमेश्वर साहू ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेरणा मंच के सदस्य दशरथ राम यादव, पीलेश्वर साहू, डॉ दिनेश साहू, डां ऐश्वर्य साहू, हुमेंद्र साहू, उमाशंकर निर्मलकर, अनेश्वर साहू, देवकुमार साहू, नोमेश साहु, विपिन वैष्णव, गौतम साहू, रतन साहू, जितेंद्र यादव, विष्णु साहू, गौतम कुमार साहू, अखिलेश प्रजापति, टीका साहू, कुंदन साहू, चम्मन साहू, लुकेश्वर साहू, हरीश साहू, येमन साहू, खुमेंद्र साहू एवं ऋषभ साहू की सक्रिय सहभागिता रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ