छत्तीयगढ़ टुडे न्यूज : रायपुर: CG LPG Gas Subsidy: छत्तीसगढ़ के गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए एक ज़रूरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार की सख़्ती के बाद अब एलपीजी सिलेंडर के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) नहीं कराने पर उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी (Subsidy) बंद कर दी जाएगी। इस नियम को सख्ती से लागू करने के लिए पेट्रोलियम कंपनियों ने सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है।
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद, बीपीसीएल, एचपीसीएल और इंडियन ऑइल जैसी पेट्रोलियम कंपनियों ने रायपुर समेत पूरे प्रदेश में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण अभियान (Biometric Aadhaar Authentication Campaign) शुरू किया है।
कंपनियों की चेतावनी: पेट्रोलियम कंपनियों ने साफ कह दिया है कि सत्यापन नहीं कराने वाले ग्राहकों की पहले सब्सिडी बंद की जाएगी।
इसके बाद भी यदि ग्राहक ई-केवाईसी नहीं कराते हैं, तो उन्हें सिलेंडर मिलना भी बंद हो सकता है।
उपभोक्ताओं से कहा जा रहा है कि वे तुरंत अपना सत्यापन करवा लें, ताकि उन्हें गैस सिलेंडर मिलने में आसानी बनी रहे।
अनिवार्य हुआ बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण
ई-केवाईसी कराने का आसान तरीका
उपभोक्ता अपनी एलपीजी सब्सिडी जारी रखने के लिए घर बैठे या डीलर के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं:
मोबाइल ऐप: तीनों कंपनियों (बीपीसीएल, एचपीसीएल और इंडियन ऑइल) ने इसके लिए मोबाइल ऐप लॉन्च किए हैं।
वेबसाइट: ग्राहक केंद्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmuy.gov.in/e-kyc.html पर जाकर भी अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
डीलर/एजेंसी: उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर जाकर भी बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से ई-केवाईसी करा सकते हैं।
साल में कितने सिलेंडरों पर मिलती है सब्सिडी?
केंद्र सरकार की नीति के अनुसार, एक ग्राहक को एक साल में 9 सिलेंडर दिए जाते हैं। इन 9 सिलेंडरों की खरीदी पर ही लोगों को सब्सिडी मिलती है। यदि कोई ग्राहक इससे ज्यादा सिलेंडर खरीदता है, तो उस पर सब्सिडी नहीं दी जाती है। यह ई-केवाईसी मुख्य रूप से पात्र लाभार्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

.jpeg)