मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम सात बजे तेज रफ्तार मोटर सायकल को चलाते हुए एक युवक ने राह चलते बुजुर्ग को ठोकर मार दी। दुर्घटना के बाद घायल वृद्ध को उपचारार्थ अस्पताल ले जाया गया, यहां से उसे रायपुर रिफर कर दिया। घटना की शिकायत मगरलोड थाना में मनीष कुमार ध्रुव ने की मनीष कुमार के मुताबिक शाहिल खान पिता अकील खान निवासी भैसमुंडी मोटरसायकल को तेज रफ्तार लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उदेराम ध्रुव को सत्संग भवन के पास ठोकर मार फरार हो गया। दुर्घटना की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपी शाहिल खान के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। इधर आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सोमवार को शाम मगरलोड में चक्काजाम किया गया। लगभग एक घंटे तक चक्काजाम करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की आश्वासन पर चक्काजाम हटाया गया।
पुलिस फरार आरोपी शाहिल खान की तलाश में जुटी हुई थी बताया गया है कि दुर्घटना के बाद शाहिल घर में ताला लगाकर परिवार के साथ फरार हो गया था। गिरफ्तारी की मांग को लेकर किए गये चक्काजाम से परिवार और भी ज्यादा सकते में आ गया। इधर अगली सुबह आरोपी का मकान जला पाया गया। बताया गया है कि कोई अज्ञात व्यक्ति ने मकान में आग लगा दी जिससे पूरा मकान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर कुरूद एसडीओपी रागिनी मिश्रा सहित मगरलोड पुलिस मौके का मुआयना कर आगे की कार्यवाही में में जुट जुट गई गई है। घायल उदेराम की मौत रायपुर में होने की वजह से मर्ग डॉयरी का इंतजार किया जा रहा है। मर्ग डॉयरी आने के बाद आरोपी के खिलाफ धारा और भी बढ़ाई जायेगी।

