जांजगीर-चांपा । लायंस क्लब चांपा ने तपसी धाम केराछरिया लच्छनपुर स्थित वृद्ध आश्रम में अपनी सेवा गतिविधियां आयोजित की । इस अवसर पर वृद्धजनों को चादर , फलों के साथ-साथ सुस्वादु भोजन उपलब्ध कराया गया । इसके अलावा कार्तिक महिने के शुक्ल पक्ष के आठवें दिन गोपाष्टमी का त्यौंहार मनाया गया। गोपाष्टमी गायों की पूजा-अर्चना और उपासना करने का पवित्र दिन हैं। इस दिन गाय के प्रति कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया जाता हैं। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गोवबंद स्थित गौशाला में गौ माताओं को गुड़ खिलाकर और भोजन प्रसाद के आयोजन में भाग लेकर उत्सव मनाया गया
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब चांपा के उर्जावान अध्यक्ष लायन संतोष कुमार सोनी अधिवक्ता , कोषाध्यक्ष लायन वासुदेव देवांगन, एम एफ जे लायन डॉ संतोष अग्रवाल , डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन, लायन बैजनाथ देवांगन, नेहरू देवांगन का विशेष योगदान रहा।
सेवा और समाज के प्रति समर्पण की भावना
मीडिया जगत से जुड़े हुए तथा साहित्यकार शशिभूषण सोनी ने बताया कि हिदू धर्म में गाय को गौमाता की संज्ञा दी गई हैं और गोपाष्टमी पर्व पर उनकी देवी की तरह उपासना की जाती हैं । बछड़ों और गायों की पूजा-आराधना तथा प्रार्थना करने का अनुष्ठान गोवत्स द्वादशी के पर्व के समान हैं । लायंस क्लब चांपा द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के गौ प्रेम की याद को चीर-स्थाई बनाने के लिए अपनी सेवा गतिविधियों को गौचारण और वृद्धाश्रम केराझरिया लछनपुर से जोड़कर कार्यक्रम आयोजित किया। इस तरह का कार्य शुभ फलदायी होता हैं
लायंस क्लब ,चांपा की इस पहल से समाज के वंचित वर्गों के प्रति उनकी सेवा और समर्पण की भावना का पता चलता हैं। हमें उनकी इस पहल की सराहना करनी चाहिए और उनके साथ मिलकर समाज सेवा के कार्यों में अपना योगदान देना चाहिए ।
.jpg)
