गुरुकुल महाविद्यालय मगरलोड में एकता दिवस मनाया गया

राष्ट्रीय एकता दिवस

गुरुकुल महाविद्यालय मगरलोड में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य व कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया जिसमे कार्यक्रम अधिकारी श्री खिलेश्वर साहू द्वारा उदबोधन मे लौह पुरुष श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी एवं संघर्ष के बारे में अवगत कराया साथ ही सरदार वल्लभ भाई पटेल स्वतंत्र भारत के गृह मंत्री के रूप में भारतीय रियासतों को एक साथ जोड़ने का श्रेय पटेल जी को जाता है जो पूरे भारत वर्ष में एकता का मिसाल स्थापित करता है पटेल जी की याद में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल का भव्य प्रतिमा का निर्माण किया गया जिसे विश्व का सबसे ऊंची प्रतिमा का खिताब दिया स्टैचू ऑफ सरदार वल्लभ भाई पटेल का विश्व रिकार्ड बनाया । भारत की एकता वा अखंडता का प्रतीक सरदार पटेल जी को कहा जाता है एकता और अखंडता संप्रभुता के आधार पर सभी छात्र छात्राओं प्राध्यापकगण साथ मिलकर एकता का सपथ दिलाया गया।
 इस अवसर पर सभी स्टॉफ प्राध्यापक यादराम साहू, विष्णु दास, सुरेन्द्र कुमार,जी के सिन्हा, भूपेंद्र कुमार, निरुपमा चक्रधारी एवं सुखचंद सहा नंदकुमार तारक, बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों की उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने