MMC जोन के सभी नक्सली 1 जनवरी को करेंगे सरेंडर: नक्सलियों का ऐतिहासिक फैसला

CG News|छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी संगठन के MMC जोन के नक्सलियों ने 1 जनवरी 2026 को सामूहिक आत्मसमर्पण करने का ऐलान किया है। नक्सली प्रवक्ता अनंत ने एक पर्चा जारी कर कहा है कि वे तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों या गृहमंत्रियों के सामने हथियार डालेंगे ।

नक्सलियों की सरकार से अपील

नक्सलियों ने सरकार से अपील की है कि 1 जनवरी तक सुरक्षा बलों का ऑपरेशन रोक दिया जाए, ताकि वे अपने साथियों से बातचीत कर सकें। नक्सलियों ने अपनी खुली फ्रीक्वेंसी 435.715 MHz भी जारी की है, जिस पर वे हर दिन सुबह 11 बजे से 11:15 बजे तक अपने साथियों से बात करेंगे।

 नक्सलियों के इस ऐलान के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने कहा है कि यह कदम सराहनीय है, लेकिन वे इलाका उनके रेंज से बाहर का है ।

नक्सलियों ने रखी शर्ते

नक्सलियों ने आत्मसमर्पण के लिए कुछ शर्तें रखी हैं, जिनमें सुरक्षा गारंटी और पारदर्शी पुनर्वास प्रक्रिया शामिल है। वे चाहते हैं कि सरकार उन्हें सम्मान और सुविधाएं दे ।

माओवादी भ्रमजाल में फंसे लोग मुख्यधारा में लौट रहे : साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि माओवादी भ्रमजाल में फंसे लोग अब हिंसा छोड़कर विकास और मुख्यधारा की ओर लौट रहे हैं। आज दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के वरिष्ठ सदस्य व 25 लाख के इनामी चैतू उर्फ श्याम दादा समेत 65 लाख के इनामी 10 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बस्तर तेजी से शांति, विश्वास और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सभी आत्मसमर्पित साथियों को सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार सम्मानजनक, सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन के लिए आवश्यक पुनर्वास सुविधाएं दी जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने