चोरी का नया पैटर्न: पुलिसकर्मी बनकर आए बदमाश, घर में ड्रग्स व गांजा छुपा होने का आरोप लगाकर तलाशी ली और आलमारी से सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गए
दुर्ग| उतई थाना अंतर्गत पुलिस कर्मी बनकर आए दो बदमाश घर से सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। आरोपियों ने महिला और उसके परिजनों को यह बोलकर धमकाया कि उनके घर में ड्रग्स और गांजा छुपाकर रखा गया है। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाल दिया और अलमारी में रखे आभूषण चोरी करके भाग गए। शिकायत पर पुलिस ने धारा 305 (क), 332 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया है।
ग्राम मर्रा निवासी टामिन बंजारे (20 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि मंगलवार को मै अपने मां व भाई के साथ थी, तभी दो व्यक्ति स्कूटी से गांव पहुंचे। गाड़ी को गली में खड़ा करके पैदल ही दोपहर करीब 12.45 से 1.15 बजे के बीच मेरे घर पहुंचे। बोले कि हम लोग पुलिस वाले हैं। तुम लोग ड्रग्स और गांजा बेचते हो। तुम्हारे खिलाफ पाटन थाना में बहुत शिकायत है। वे हमें डराने धमकाने लगे। इसके बाद घर की जांच करने की बात कही। परिवार के सभी लोगों को घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद अपने मोबाइल से वीडियो बनाने लगे।
पहले सामने कमरे व पूजा घर में जाकर जांच की। इसके बाद पीछे के कमरे में पहुंच गए जहां अलमारी रखी थी। उसकी चाबी मांगने लगे। विरोध करने पर महिला पुलिस बुलाने की धमकी देकर डराने-धमकाने लगे। इससे घबराकर हमने चाबी उन्हें थमा दी। सभी कमरों की जांच के बाद आरोपी चले गए। उनके जाने के बाद सामान चेक किया तो अलमारी में रखा सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, बिछिया और कान का झुमका एक छोटे पर्स में रखा था। वो गायब था। आरोपियों द्वारा पुलिस कर्मी बनकर चोरी करने का अहसास हुआ। इस पर थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
कामवाली ने चुराया 35 तोला सोना,गिरफ्तार
एक कपड़ा व्यापारी को घर में काम करने वाली पर भरोसा करना भारी पड़ गया..


