![]() |
भिलाई-3 थाना अंतर्गत कपड़ा व्यापारी को घर में काम करने वाली पर भरोसा करना भारी पड़ गया। आरोपी महिला 6 महीने से लगातार उनकी आलमारी में सोने के गहने चुराती रही। कुल 35 तोले के सोने के गहने चुराने के बाद उसे गलवा दिया। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में भिलाई 3 निवासी निवासी विजय जैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मंगलवार को उसकी पत्नी ने आलमारी खोलकर के देखा तो उसके सोने के जेवर गायब थे, जिसमें अंगूठी, एक चेन, गले का सेट दो जोड़ी, सोने के टॉप्स, बिंदिया, चार नग सोने की चूड़ी और सोने का नजरिया शामिल है। प्रार्थी ने घर में काम करने वाली महिला बबीता विनिया पर शंका जताई। बबीता से पूछताछ करने पर उसने लालच में आकर चोरी करना स्वीकार किया। बताया कि बीते 5 माह से थोड़ा-थोड़ा करके आलमारी से सोने के जेवर चोरी कर रही थी। इसके बाद जेवरात को पावर हाउस के ज्वेलर्स के कारीगर रमेश सोनी और भिलाई 3 बाजार चौक के सनी सोनी से गलवाकर नए जेवर बनवा लिए। उसकी निशानदेही पर चोरी किए गहने बरामद कर लिए गए हैं। महिला को जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें 👉 पुलिस वाले बनकर घर आए और सोने-चांदी के जेवरात लेकर भाग गए,घर में ड्रग्स व गांजा छुपा होने का आरोप लगाकर ली तलाशी
