तेज रफ्तार डंपर ने 17 गाड़ियों को कुचला,13 की मौत: मरने वालों के शरीर टुकड़ों में बंटें - Jaipur Road Accident

Jaipur Road Accident|जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई मृतकों के अंग शरीर से अलग हो गए थे। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। यहां तक की सड़क भी खून से लाल हो गई थी। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

हादसे में 10 से ज्यादा घायल हो गए। 3 को गंभीर हालत में एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसा हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था। ड्राइवर नशे में था।
इस दौरान उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है। ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। मौके से डंपर को भी हटाने के प्रयास किया जा रहे हैं।

300 मीटर दूर से टक्कर मारता हुआ आया

 हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र ने बताया कि डंपर खाली था। जो रोड नंबर 14 की तरफ जा रहा था।। लोहा मंडी रोड पर करीब 300 मीटर दूर से लोगों को टक्कर मारता आ रहा था। कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया।

लोगों ने पीछा किया तो डंपर दौड़ाकर भागा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लोहा मंडी रोड पर गजराज मैरिज गार्डन के सामने से डंपर रॉन्ग साइड आ रहा था। इस दौरान उसने एक बाइक को टक्कर मार दी। लोगों ने उसका पीछा किया तो ड्राइवर डंपर दौड़ते हुए निकला। करीब 1 किलोमीटर के बाद वह अपनी लेन में आया और फिर उसने तेज रफ्तार से डंपर दौड़ाया और कई वाहनों को चपेट में लेते हुए 200 फीट एक्सप्रेस हाईवे की पुलिया से जाकर टकरा गया।

हादसे में 18 घायल, तीन घायलों को पहुंचाया ट्रॉमा में

हादसे में घायलों को ट्रॉमा सेंटर में लाना शुरू कर दिया है। हादसे में 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है। अभी तक तीन घायलों को ट्रॉमा में लाया गया है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम भी अलर्ट पर है।

लोगों ने कपड़ों से शवों को ढका

इस हादसे के दौरान कई लोगों के कपड़े तक फट गए थे। ऐसे में आस-पास के लोगों ने सभी शवों को एक तरफ किया। इसके बाद जिन लोगों के कपड़े तक फट गए थे, उनके शरीर को उनके पास रखे कपड़े और गमछों से ढका।

घायलों को ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा

यहां मौजूद लोगों की मदद से घायलों को एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा है। इधर, ट्रॉमा सेंटर में भी हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने तैयारी कर ली है। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की टीम को अलर्ट कर दिया गया है।

बड़े एरिया में बिखरी पड़ी गाड़ियां

एक्सीडेंट की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि डंपर की चपेट में आई कार और बाइक कई मीटर एरिया में बिखरी पड़ी है। गाड़ियों के आसपास ही कई लोगों की बॉडी भी बिखरी पड़ी है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

यहां टिप्पणी दर्ज करें

और नया पुराने